लहेरियासराय, झंझारपुर, और सहरसा के बीच चलने लगी तीन जोड़ी ट्रेनें

मिथिलावासिओं के लिए भारतीय रेलवे की सौगात: 1934 में भूकंप के बाद टूटा गया था यह रेल नेटवर्क जिसके 88 साल बाद बिहार के इस रूट पर दौड़ी ट्रेन।
रेल मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा नवनिर्मित रेलखंड पर फिलहाल तीन डेमू ट्रेनों का परिचालन किया गया है।
यह रेल परियोजना कुल 206 किलोमीटर लंबी है जो सकरी-लौहा बाजार निर्मली और सहरसा-फारबिसगंज आमान परिवर्तन परियोजना के तहत बनाई गयी है।
इसकी लागत करीब 1584 करोड़ रुपये है। 32 किलोमीटर लंबी झंझारपुर-निर्मली आमान परिवर्तन और छह किलोमीटर लंबी निर्मली-आसनपुर कुपाहा रेल लाइन के निर्माण पर 456 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
इसके साथ ही 491 करोड़ रुपये की लागत से कोसी मेगाब्रिज का निर्माण किया गया है।
उद्घाटन समारोह में बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल, झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा समेत कई अन्य मौजूद थे।
झंझारपुर-निर्मली-आसनपुर कुपहा-सरायगढ़ से सुपौल के रास्ते होते हुए 3 जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है जो 8 तारीख से नियमित रूप से चल रही है।

ट्रेनों की सूचि और समय सारणी
लहेरियासराय से
- गाड़ी संख्या 05545 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल: यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से सुबह 05.05 बजे खुलकर 05.20 बजे दरंभगा, 06.02 बजे सकरी, 07.08 बजे झंझारपुर, 08.06 बजे निर्मली, 08.45 बजे सरायगढ़, 09.43 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 05543 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल: यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 12.05 बजे खुलकर 12.25 बजे दरंभगा, 13.13 बजे सकरी, 13.49 बजे झंझारपुर, 14.35 बजे निर्मली, 15.05 बजे सरायगढ़, 16.03 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 18.05 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 05547 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल: यह डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 20.05 बजे खुलकर 20.23 बजे दरंभगा, 21.04 बजे सकरी, 21.43 बजे झंझारपुर, 22.29 बजे निर्मली, 23.00 बजे सरायगढ़, 23.59 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए मध्य रात्रि 01.30 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
सहरसा से
- गाड़ी संख्या 05544 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल: यह डेमू स्पेशल सहरसा से 05.15 बजे खुलकर 06.01 बजे सुपौल, 07.00 बजे सरायगढ़, 07.37 बजे निर्मली, 08.23 बजे झंझारपुर, 10.08 बजे सकरी, 11.10 बजे दरभंगा रूकते हुए 11.30 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 05548 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल: यह डेमू स्पेशल सहरसा से 11.10 बजे खुलकर 11.54 बजे सुपौल, 12.50 बजे सरायगढ़, 13.25 बजे निर्मली, 14.18 बजे झंझारपुर, 15.12 बजे सकरी, 16.55 बजे दरभंगा रूकते हुए 17.15 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी ।
- गाड़ी संख्या 05546 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल: यह डेमू स्पेशल सहरसा से 18.35 बजे खुलकर 19.21 बजे सुपौल, 20.42 बजे सरायगढ़, 21.19 बजे निर्मली, 22.13 बजे झंझारपुर, 22.46 बजे सकरी, 23.30 बजे दरभंगा रूकते हुए 23.55 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।
30 हॉल्ट और स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी डेमू स्पेशल ट्रेन
उपरोक्त सभी डेमू स्पेशल लहेरियासराय और सहरसा के बीच कुल 30 जगहों पर अप और डाउन दोनों दिशाओं में होने वाले ठहराव निम्न हैं:
- दरभंगा
- ककरघाटी
- बिजुली हॉल्ट
- तारसराय
- शहीद सुरज नारायण सिंह
- सकरी
- मानीगाछी
- मंडन मिश्रा हॉल्ट
- लोहना रोड
- झंझारपुर
- मिथिला दीप
- तमुरिया
- नेमुआ हॉल्ट
- चिकना
- घोघरडीहा
- परसा बसुआरी
- निर्मली
- आसनपुर कुपहा हॉल्ट
- सरायगढ़
- चाँद पिपर हॉल्ट
- बैजनाथपुर अन्दौली हॉल्ट
- थरबिटिया
- कदमपुरा
- सुपौल
- सुन्दरपुर हॉल्ट
- विनायकमा हॉल्ट
- गढ़ बरूआरी
- पंचगछिया
- नन्दलाली हॉल्ट
- सहरसा कचहरी हॉल्ट
लहेरियासराय, दरभंगा से बस 5.45 घंटों में ही सहरसा तक का सफर
लहेरियासराय से सहरसा के बीच की सफरअब आप बस 5.45 घंटे में ही तय कर लेंगे। फिलहाल जिन ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गयी है, उनमें गाड़ी संख्यां 05545 सवारी गाड़ी लहेरियासराय से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर 10:50 बजे सहरसा पहुंचेगी।
दूसरी सवारी, गाड़ी संख्यां 05543 लहेरियासराय से दोपहर में 12:05 बजे रवाना होकर शाम में 6:05 बजे सहरसा पहुंचेगी और तीसरी सवारी, गाड़ी संख्यां 05547 लहेरियासराय से रात में 8:05 में रवाना होकर सहरसा रात में 1:30 बजे पहुंचेगी।